कांके: रांची के चुटिया रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत
Kanke, Ranchi | May 31, 2025 रांची स्थित चुटिया रेलवे फाटक के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक अज्ञात युवक की ट्रेन से काटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।