मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में ग्राम गढ़ी की उचित मूल्य की दुकान में हेराफेरी का मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 9, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी बीएस तोमर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मेहगांव ने पुलिस को आवेदन दिया।कि मनोज भदोरिया निवासी गढी ने 8/1/23 से 24/4/424 तक शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम गढी में सामान की हेरा फेरी की गई।जांच करने पर दुकान से 18,90,000 रुपए का सामान गायब मिला। पुलिस ने आवेदन की जांच के उपरांत 9/1/25 को लगभग 2 बजे मामला दर्ज कर लिया है।