मेहगांव: मेहगांव में भिंड-ग्वालियर रोड पर डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, 1 की हुई मौत व 4 घायल
Mehgaon, Bhind | Jan 8, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी अजय पुत्र रमेश निवासी ज्ञानेंद्रपुरा ने पुलिस को बताया।कि अज्ञात डंपर चालक ने मंगलवार को रात 8 बजे ज्ञानेंद्रपुरा के सामने भिंड ग्वालियर रोड पर लापरवाही से चलाकर ऑटो में टक्कर मार दी।जिससे 15 वर्षीय दीक्षा की मौत हो गई।एवं 4 लोग घायल हो गए।पुलिस ने बुधवार को 10 बजे मामला दर्ज कर लिया है।जिसकी जानकारी बुधवार को 6बजे दी।