मेहगांव: गोरमी थाना क्षेत्र में हीरापुर हेट नहर के किनारे अवैध शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा गया, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jan 7, 2025 गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रधान आरक्षक केशव भदोरिया ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान राघवेंद्र उर्फ बिज्जू नरवरिया निवासी अशोखर थाना मेहगांव को मंगलवार को लगभग 1:00 बजे हीरापुर हेट नहर के किनारे अवैध शराब के साथ पकड़ा ।तलाशी लेने पर 20 क्वार्टर देसी शराब के जप्त किए। जिनकी कीमत लगभग 2000 रुपए बताई है। पुलिस ने मंगलवार को लगभग 1:30बजे मामला दर्ज कर लिया है।