अटरू: कवाई में छात्र से मारपीट मामले को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Atru, Baran | Feb 11, 2025 कवाई पीएमश्री स्कूल का मामले में पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की, छात्र का मेडिकल मुआयना कराया गया है।छात्र से मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने 2 घंटे स्कूल के सामने प्रदर्शन किया, शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की गई। आमापुरा गांव के ग्रामीण पीड़ित परिजनों के साथ मंडी गेट के बाहर एकत्रित हुए। यहां से नेशनल हाईवे रोड होते हुए पीड़ित छात्र के साथ स्कूल पहुचे।