अटरू: चरड़ाना में कैरियर मेले का आयोजन किया गया
Atru, Baran | Feb 10, 2025 शिक्षा विभाग की पहल पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चरड़ाना में 10 फरवरी को कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बच्चों के लिए करियर मेले का आयोजन किया गया । कार्यक्रम प्रभारी चेतन राठौर ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने की व मुख्य अतिथि व मुख्य वार्ताकार के रूप में उप स्वास्थ्य केंद्र चरड़ाना में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।