अटरू: कवाई थाने में आरोपी शारिरिक शिक्षक के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
Atru, Baran | Feb 9, 2025 अटरू सर्किल के कवाई मुख्यालय के पीएम श्री राजकीय विधालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक रवि बिंदल द्वारा छात्र की लात घूंसों से पिटाई मामले में पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र आड़ा ने बताया कि आरोपी शारीरिक शिक्षक के खिलाफ पीड़ित छात्र के पिता भूरालाल ने मारपीट करने व एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करवाया है।