बाह: फरेरा के रॉयल गार्डन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक रानी पक्षालिका सिंह रही मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से फरेरा के रॉयल गार्डन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। बाह से विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए। और भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।