बाह: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुरा चतुर्भुज से किया गिरफ्तार
आगरा की थाना चित्रहाट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है जिसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार चोरी,डकैती,लूट व इनामिया के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी के क्रम में थाना चित्रहाट पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुरा चतुर्भुज से गिरफ्तार किया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।