बाह: बाह बस स्टैंड से गुम हुए 2 नाबालिक बच्चों को कटारा पेट्रोल पंप से पुलिस ने किया सकुशल बरामद परिवारीजनों के किया सुपुर्द
थाना बाह पुलिस टीम एवं एंटी रोमियो ने पीड़ित की सूचना पर गुम हुए 2 नाबालिक बच्चों को सकुशल बरामद किया है। बच्चों के गुम होने की सूचना पुलिस को लगी तो तत्काल CCTV फुटेज,पूछताछ के विभिन्न माध्यमों से दोनों बच्चों को कटरा पेट्रोल पंप से सकुशल बरामद कर लिया और पारिवारिजनों के सुपुर्द कर दिया दोनों बच्चों को पाकर परिवारीजनों ने पुलिस टीमों की प्रशंसा की है।