बाह: पिनाहट में चलो गांव अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलो गांव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते पिनाहट में चलो गांव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी उनके द्वारा रणनीति बनाई गई। और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।