बाह: माथुर वैश्य धर्मशाला में आयोजित हुआ भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह, भाजपा जिला अध्यक्ष रहे मौजूद
बाह नगर के माथुर वैश्य धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह की मौजूदगी रही। इस दौरान तमाम विपक्षी पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों को माला, पटका और टोपी पहनाकर पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराई।