बहिलपुरवा के सेमरदहा मे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे दोष सिद्ध होने जिला न्यायाधीश ने आज शनिवार की दोपहर 12 बजे आरोपी पंकज यादव को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।और ₹10000 के अर्थ दंड से दंडित किया गया है। आरोपी द्वारा लड़की का वीडियो बनाने के बाद वायरल करने के कारण लड़की के पिता ने लड़की और अपनी पत्नी तथा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था।