भदोही: सपा विधायक जाहिद बेग के घर से नाबालिग लड़की मुक्त कराए जाने के मामले में न्यायालय बाल कल्याण के अध्यक्ष ने दी जानकारी
भदोही विधानसभा से सपा विधायक जाहिद बेग के घर से मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की के मामले में न्यायालय बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने बताया की मुक्त कराई गई बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामले में जिस तरह के बयान सामने आयेगा उस तरह की अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।