भदोही: सपा के भदोही विधायक जाहिद बेग के घर पर पुलिस ने श्रम विभाग के साथ छापा मारकर नाबालिग लड़की को कराया मुक्त
समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग के घर पर मंगलवार की देर शाम पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है। बताया गया की लड़की उनके घर घरेलू सहायिका के तौर पर कामनकर्ती थी। दो दिन पहले सोमवार को विधायक के घर से 17 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव मिलने के बाद जांच के दौरान दूसरी लड़की को मुक्त कराया गया है।