भदोही: सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर घरेलू कार्य करने वाली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक युवती नाजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाजिया पिछले कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी। आज सुबह उसका शव मकान के सबसे ऊपर तल पर बने कमरे में अंदर से कमरा बंद करके फांसी लगे हुए पाया गया। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।