भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
भदोही के मामदेवपुर कॉलोनी में विगत रात्रि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष सरोज पुत्र संजय सरोज के रूप में हुई है, जो मामदेव कॉलोनी का निवासी था और लगभग 30 वर्ष का था। फील्ड यूनिट और स्थानीय पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।