भदोही: भदोही के सपा विधायक के घर पर नौकरानी के सुसाइड केस में एसपी ने दी अहम जानकारी
भदोही विधानसभा के सपा विधायक जाहिद के आवास पर घरेलू काम करने वाले लड़की की फांसी के फंदे से लटकते हुए शव के मामले में भदोही पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यान ने बताया कि इस पूरे मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।