भदोही: सुरियावां थाना पुलिस ने 330 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुरियावां पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 330 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विमलेश बिन्द पुत्र रामलक्षण बिन्द निवासी दशवतपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही है।