कोलायत: कोर्ट के आदेश पर सड़क हादसे का मामला दर्ज, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, गजनेर थाने में मामला दर्ज हुआ
गजनेर थाना क्षेत्र के हाडला भाटियान क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी अन्नूसिंह पुत्र उगम सिंह राजपूत ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोलायत की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया