मिश्रिख: मिश्रिख में विवाद के चलते दबंगों ने अधिवक्ता को पकड़कर बीच सड़क पर जमकर पीटा, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
जनपद के मिश्रिख कस्बे में विवाद के चलते दबंगों ने एक अधिवक्ता को बीच सड़क पर बाइक से उतार कर बेरहमी से पीट दिया था। अधिवक्ता की की गई बेरहमी से पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात की बताई गई है। जिसका वीडियो बुधवार शाम को वायरल हुआ है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत भी की है।