कुलपहाड़: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पनवाड़ी में गड्ढे भरे गए, लोगों ने उठाए सवाल
पनवाड़ी कस्बे के तिगैला मार्ग पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों को लेकर स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।इस संबंध में समाचार भी लगातार प्रकाशित होते रहे,लेकिन समस्या को मुख्यमंत्री के आने से पहले सही किया गया जो सवालों के घेरे में है।