सारठ: BDO सीके सिंह से BJP के BLA 2 पर योग्य मतदाताओं के नाम फार्म 7 भरने का आरोप, सारठ क्षेत्र के कई गांवों से आए थे ग्रामीण
Sarath, Deoghar | Oct 17, 2026 सारठ BDO सीके सिंह को कई गांव लोगों ने शनिवार शाम 4 बजे आवेदन देकर BJP के BLA 2 पर मुस्लिम बाहुल्य गांवों के मतदाताओं के नाम फार्म 7 भरने का आरोप लगाया। MLA प्रतिनिधि राहुल सिंह व JMM नेता इश्तियाक मिर्जा के साथ आए कपसा, पिंडारी व अन्य गांव के लोगों ने BJP के BLA 2 पर मतदाता सूची से नाम हटवाने की साजिश करने की बात कही। वहीं BDO के समझाने पर सभी लोग वापस लौटे