मोहनलालगंज: गोसाईगंज के सलौली गांव में महिला का शव सरसो के खेत में मिला, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने जारी किया बयान
थाना गोसाईगंज के सलौली गांव में सरसों के खेत मे महिला का शव मिलने पर इलाके मे सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा बयान जारी कर बताया गया कि घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुचे शव को कब्जे मे लेकर पूछताछ व छानबीन शुरु कर दी। मृतका की पहचान सुशीला रावत के रूप में हुई है।