कोंडागांव: कलेक्टर ने जिलाकार्यालय में की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा,सभी सेवाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सेवाओं को समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के साथ ही आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र से संबंधित सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण करें। अतिक्रमण के प्रकरणों में भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।