कोंडागांव: जिले में 26 जून से होगा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, कलेक्टर ने संबंधित को दिए तैयारी के निर्देश
कोंडागांव जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 26 जून से प्रारंभ हो रही शालाओं में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन करते हुए शाला प्रवेशी बच्चों का स्वागत करने तथा उन्हें किताब गणवेश इत्यादि वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है।इस अवसर पर प्रत्येक स्कूलों में वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए।