कोंडागांव: संबलपुर गोड़पखना पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला एक युवक का शव, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत संबलपुर के पंचायत भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित गोड़पखना पुल के नीचे एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश पाई गई है। वहीं लाश मिलने की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।