कोंडागांव: संबलपुर में मिली अज्ञात लाश की कोतवाली पुलिस ने की शिनाख्त, संबलपुर के पिताड़ीपारा का था मृतक
कोंडागांव कोतवाली पुलिस को सोमवार की शाम ग्राम पंचायत संबलपुर के गोड़पखना पुल के नीचे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। वहीं कोतवाली पुलिस ने शव का शिनाख्त कर लिया है। मृतक की पहचान संबलपुर ग्राम पंचायत के पिताड़ीपारा निवासी खिलेश नेताम पिता चैनसिंह नेताम उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है। जांच जारी है।