तारानगर: अंतिम मतदाता सूची में 100-150 वोट काटे जाने का आरोप, तारानगर SDM को हटाने की मांग को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना
नगरपालिका चुनाव से पहले तारानगर में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। कस्बे के विभिन्न वार्डों के सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियंका कड़ेला को चुनाव कार्य से हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के आगे बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कहा sdm प्रियंका कड़ेला को नही हटाने तक धरना जारी रहेगा