दमोह: नवागत दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह ने बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन और पूजा की
Damoh, Damoh | Apr 13, 2026 दमोह के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह दमोह के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पँहुचे.आज सोमवार सुबह करीब 8 बजे कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह ने विधिविधान से भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की,कलेक्टर ने भगवान का अभिषेक किया,इस अवसर पर मुख्य पुजारी पंडित रामकृपाल पाठक जी,चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे