बेल्थरा रोड: प्रयागराज घटना पर स्वामी आनंद स्वरूप का तीखा प्रहार, बोले- यह रामराज नहीं, रावण राज है
बलिया: शांभवी पीठाधीश्वर व काली सेना संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने प्रयागराज की घटना को घनघोर अनर्थ बताते हुए योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बेल्थरारोड के मूल निवासी स्वामी आनंद स्वरूप ने सोमवार को दोपहर ढाई बजे अपना बयान जारी कर कहा कि प्रयागराज प्रशासन सरकार को खुश करने के लिए योग्य संतों का अपमान कर रहा है, जो कदापि स्वीकार्य नहीं है।