तोशाम: बाजरे की एमएसपी रेट पर खरीद न होने से गुस्साए किसान ने बाजरे से भरी ट्राली सड़क पर खाली की
तोशाम स्थित अनाज मंडी में बाजरे की फसल की खरीद एमएसपी रेट पर ना होने से गुस्साए गांव संडवा के एक किसान ने बाजरे से भरी ट्रॉली तोशाम-सिवानी मार्ग पर सड़क के बीच खाली कर दी। जिसके कारण तोशाम-सिवानी मार्ग पूर्ण रूप से जाम हो गया, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तत्पश्चात करीबन 1 घंटे तक मार्ग जाम होने पर किसानों की मुलाकात मंडी सचिव से हुई तब मंड