तोशाम: तोशाम में एमएसपी पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों में गुस्सा
: बाजरे की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू ना होने के कारण किसानों का गुस्सा भडक़ उठा है। इसी के चलते ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट के नेतृत्व में किसानों ने वीरवार को तोशाम अनाज मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपना रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी का रावण रूपी पुतला