🚨 छह दिनों की मेहनत लाई रंग, पावही तालाब की सफाई में जुटे युवाओं का हुआ सम्मान 🙏
🧹 मां लेहड़ा देवी मंदिर के पीछे पावही तालाब की बदहाली देखकर युवाओं ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा।
फरेंदा/बिशुनपुर अदरौना में टिल्लू यादव के नेतृत्व में श्रीधर यादव, महेश, मोनू, दीपक, रंजीत, अंगद सहित अन्य युवा पिछले छह दिनों से लगातार श्रमदान कर तालाब की सफाई में जुटे हैं। युवाओं की इस निस्वार्थ पहल की सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना हो रही है। ❤️
युवाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए समाजसेवी करमचंद यादव, सभासद गुड्डू यादव, शिवम् जायसवाल, जितेंद्र यादव, संजय राव, कपिल यादव, आलोक कुमार और दीपक कुमार अभियान स्थल पर पहुंचे।
🌺 युवाओं को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और मां लेहड़ा देवी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
👉 युवाओं ने कहा कि धार्मिक स्थल के पीछे स्थित तालाब की सफाई और संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
⚠️ वहीं, युवाओं और समाजसेवियों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से इस युवा टीम को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने तथा पावही तालाब की नियमित सफाई और संरक्षण की व्यवस्था कराने की मांग की है।
❤️ सलाम है इन युवाओं के जज्बे को, जो शिकायत करने के बजाय खुद बदलाव लाने के लिए मैदान में उतर गए।
📢 क्या ऐसे युवाओं को प्रशासन और समाज की ओर से सम्मान मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
🔴 Public Maharajganj News | स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Farenda #BishunpurAdrauna #LehdaDevi #MaaLehdaDevi #PawahiTalab #SwachhBharat #SwachhtaAbhiyan #YouthPower #YouthForChange #Shramdaan #SocialWork #MaharajganjNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #SwachhMaharajganj #जनसेवा #स्वच्छताअभियान #युवाशक्ति #महराजगंज