कांके: कोकर में भारी बारिश में घर गिरा, प्रशासन ने पहुंचाई तत्काल राहत
Kanke, Ranchi | Sep 27, 2026 कोकर में भारी बारिश में राहुल पासवान का घर गिर गया। घर गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत पहुंचाई। शनिवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तत्काल चावल, गेहूं, तेल, नमक, दाल समेत आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी।