परसिया: खिरसाडोह पंचायत में लेने-देन के विवाद में सचिव को जान से मारने की धमकी, सचिव ने पुलिस बुलाई
ग्राम पचायत खिरसाडोह में बुधवार को सुबह सचिव के कमरे में घुसकर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सचिव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहंुची। लेने को विवाद का कारण बताया जा रहा है। सचिव विजय सिंधिया ने बुधवार को चार बजे बताया कि उनका और पंचायत का कोई लेन देन नहीं है। फिर भी आकर राशि निकालने की मांग की जा रही है।