कलेक्टर, एसपी ने किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण�
कलेक्टर ने गाटर घाट पर दो अलग-अलग विसर्जन कुंड बनाने के दिए निर्देश, अतिक्रमण हटाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर
कटनी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने रविवार शाम शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 20 अक्टूबर को होने वाले विसर्जन समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चौक और आजाद चौक होते हुए गाटर घाट विसर्जन कुंड तक पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने ग�
4 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026