सदर अस्पताल के लापरवाह महिला चिकित्सक के रातभर ड्यूटी से गायब रहने पर रविवार की सुबह तड़पकर एक गर्भवती की मौत हो गई, जबकि थोड़ी देर बाद ही इलाज के आभाव में दूसरी प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। पूरे सदर अस्पताल में सनसनी फैल गई, चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। दोपहर 1:00 बजे तक परिजन ने जमकर हंगामा किया और आक्रोश जताया।