जमुई: पहली बार मंत्री श्रेयसी सिंह का दिखा आक्रामक रूप
ड्यूटी से रातभर महिला चिकित्सक शालिनी सिंह के गायब रहने पर सदर अस्पताल में एक गर्भवती और एक प्रसूता के मौत की सूचना पर खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल पहुंची, जहां घटना की जानकारी लेने के बाद मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते आग बबूला हो गई। बारी-बारी से लोगों की शिकायत मिलने पर मंत्री श्रेयशी सिंह का भी आक्रोश डाक्टर शालिनी सिंह के नहीं रहने पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाक्टर थनीष कुमार और इमरजेंसी के चिकित्सक पर फुट पड़ा। इस दौरान जमकर फटकार लगाई गई। मंत्री की डांट और फटकार पूरे अस्पताल में काफी देर तक छाई रही। मौके पर मृतका के स्वजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। मंत्री के फटकार का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। मंत्री ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक को फौरन कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए लोगों को साथ लेकर डीएम आवास पर पहुंच गई और वैसे लापरवाह महिला चिकित्सक डाक्टर शालिनी समेत अन्य लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हरहाल में दोषी महिला चिकित्सक पर कार्रवाई होगी और एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि इस मामले में एक टीम गठित की गई है। पूरे घटना क्रम की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर मंत्री श्रेयसी सिंह का पहली बार यह रुद्र रूप देख लोग हैरान रह गए। चारों ओर इसकी चर्चाएं तेज हो गई। #jamuibihar #jamuitopnews #mantriji #HealthMinisterBihar #shreysisingh
Jamui, Jamui | Oct 4, 2026