गुरूर: ग्राम धनोरा स्थित वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी कंपोनेंट का एक सप्ताह के भीतर होगा परीक्षण, शुद्ध पेयजल की होगी आपूर्ति
Gurur, Balod | May 17, 2026 गुरुर तहसील में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके चलते क्षेत्र वासियों को पेयजल एवं निस्तारी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल तथा जल जीवन मिशन के तहत घरों में लगाए गए नलों से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय भूजल सर्वेक्षण की टीम ने भी गुरुर तहसील को रेड जोन की श्रेणी में रखा है।