उज्जैन: पर्यटन को बढ़ावा देने पहुंची 'जल जन बाइक यात्रा', महाकाल दर्शन कर महालोक का किया भ्रमण
पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से निकाली जा रही 'सेवा संकल्प अभियान- जल जन बाइक यात्रा 2026' धर्मनगरी उज्जैन पहुंची। यात्रा दल के सदस्यों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सदस्यों को 3डी भस्म आरती और मंदिर के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। दल ने श्री महाकाल महालोक में भव्य लाइट एंड साउंड शो का भी आनंद लिया और निःशुल्क अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने यात्रा दल का विधिवत स्वागत व सम्मान किया।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #BikeYatra2026 #MPTourism #MahakalMahalok