जहानाबाद: जनता दरबार में 41 मामलों की सुनवाई, डीएम ने त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
जहानाबाद समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 41 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने शिक्षा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, नाली-गली और भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। जनता दरबार में अपर समाहर्ता राजीव कुमार सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।