सम्भल में स्वास्थ विभाग द्वारा किया गया अवैध प्रिंस ऑप्टीकल्स क्लीनिक सीज वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल में असमोली थाना क्षेत्र स्थित प्रिंस ऑप्टीकल्स का स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा निरीक्षण निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मिली खामियो के चलते स्वास्थ्य विभाग टीम ने क्लीनिक को सीज कर कनूनी कार्यवाही की। मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीजान पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम दबोई खुर्द द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आज मेरे द्वारा टीम के साथ प्रिंस ऑप्टीकल्स का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय चौकी इंजार्च मनौटा भी उपस्थित रहे, निरीक्षण के समय प्रिंस ऑप्टीकल्स के संचालक बिजेन्द्र कुमार पुत्र वालाराम निवासी असमौली मौके पर मौजूद मिले, संचालक से क्लीनिक संचालन से सम्बन्धित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया परन्तु संचालक द्वारा क्लीनिक संचालन से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जा सका। अतः क्लीनिक संचालन को अवैध मानते हुए मौके पर सील कर दिया गया एवं पाए गये चिकित्सा उपकरणो को भी सील कर दिया गया। संचालक बिजेन्द्र कुमार पुत्र वालाराम के विरूद्ध इण्डियन मेडिकल कमिशन एक्ट 2019 की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय की संहिता 2023 की धारा 318 (4) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है