बहराइच: बहराइच पुलिस ईद के मौके पर मुस्तैद, 593 स्थानों पर पढ़ी जाएगी नमाज, पुलिस ने किया पैदल गश्त
बहराइच में ईद की पूर्व संध्या पर एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। शहर के घंटाघर ,ईदगाह,पीपल चौराहा,दरगाह शरीफ आदि इलाको में पुलिस ने पैदल गस्त किया। एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि 593 स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।