बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
रविवार को कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि अभियुक्त रायपुर राजा का निवासी है, जो दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।