बहराइच: बहराइच वासियों को जाम के झाम से मिलेगी निजात, लखनऊ रोड से गोंडा रोड नया बाईपास की स्वीकृति, धनराशि प्रदान की गई- सांसद
बहराइच शहर में लगने वाले जाम के झाम से लोगों को अब निजात मिलेगी। बहराइच सांसद की मुहिम रंग लाई है। उनकी ओर से दिए गए प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर धनराशि भी आवंटित कर दी गयी है। यह जानकारी भाजपा सांसद डॉ0आनंद गोंड ने रविवार को बताया कि लखनऊ रोड से गोंडा रोड हेतु नए बाईपास की स्वीकृति एवं धनराशि प्रदान की गई हैं ।