बहराइच: विकास भवन सभागार मे 1अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य करेगी जनसुनवाई जिला कारागार व चिकित्सालय का करेंगी निरीक्षण
बाद जनपद में माननीय सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग श्रीमती ममता कुमारी का आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वीआईपी मजिस्ट्रेट ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी एक अप्रैल को बहराइच के विकास भवन सभागार में जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान वह जिला कारागार, सखी वन स्टाफ सेंटर, वृद्धाश्रम एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी।