बहराइच: गंगापुर गांव पंपिंग सेट की चपेट में आकर किशोरी की मौत,पुलिस जाच में जुटी
जनपद के गंगापुर गांव निवासी एक किशोरी पंपिंग सेट की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे अस्पताल में लाया गया। जहां पर मौत हो गई। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर गोकुलपुर गांव के राम छबीले के घर के निकट खेत में पंपिंग सेट से फसल की सिंचाई रविवार को की जा रही थी।तभी राम छबीले की 12 वर्ष की बेटी रोशनी स्नान करने लगी। चपेट में आने से मौत हो गई।