राजगढ़: राजगढ़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 17 वार्डों पर लहराया परचम, निर्दलीय 14 और भाजपा 9 पर सिमटी
Rajgarh, Churu | Sep 14, 2026 राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। जहां 8 टेबलों पर 6 राउंड में हुई गिनती में कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है, जबकि 14 वार्डों में निर्दलीय और 09 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।मतगणना स्थल पर HHMD मशीन से जांच कर प्रवेश दिया।