मुगलसराय: पचफेड़वा अंडरपास से पुलिस ने एक पिकअप में चार गोवंश के साथ गौ तस्कर को किया गिरफ्तार
जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने रविवार शाम एक गौ तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने घेराबंदी करके पचफेड़वा अंडर पास से एक पिकअप में चार राशि गोवंशो के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गौ तस्कर गोवंशो को वध हेतू पं बंगाल ले जा रहा था। तस्कर इमरान निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर का निवासी है। जेल भेजकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।